राहुल गांधी के लखनऊ आगमन की जानकारी होने के बाद भी प्रदेश सरकार ने नहीं किये पर्याप्त इंतजाम: सागर सिंह तोमर

राहुल गांधी के लखनऊ आगमन की जानकारी होने के बाद भी प्रदेश सरकार ने नहीं किये पर्याप्त इंतजाम: सागर सिंह तोमर

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एससी/एसटी विभाग) के महासचिव सागर सिंह तोमर ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गाँधी जी के सुरक्षा से उत्तर प्रदेश सरकार ने बहुत बड़ा खिलवाड़ किया है।

उन्होंने दावा किया कि लखनऊ कचहरी परिसर के अंदर राहुल गांधी की मौजूदगी के दौरान भारी अव्यवस्था असुरक्षा का माहौल था। बेतहाशा उमड़ी भीड़ से पैदा हुई अव्यवस्था के बीच ही राहुल गांधी एमपी /एमएलएकोर्ट में पेश होना पड़ा। इस दौरान कोर्ट के अंदर भी भी अव्यवस्था और भीड़ का नजारा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण दिखा।

सागर सिंह तोमर ने कहा कि राहुल गांधी की मौजूद्गकी के दौरान पूरे कोर्ट परिसर में युवा अधिवक्ताओं और साथी कांग्रेस नेताओं को ही अपने नेता राहुल गांधी की सुरक्षा का जिम्मा लेना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि अव्यस्था के बीच जब कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताया तब कोर्ट से वापस जाते समय पुलिस प्रशासन जागा और वापसी में राहुल जी को सुरक्षा दी गई।

सागर सिंह तोमर ने राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक का दावा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार और प्रदेश के पुलिस विभाग को राहुल गांधी के लखनऊ आने की जानकारी पहले होने के बावजूद कोर्ट परिसर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किये गए थे और न ही भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की गई।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की योगी सरकार तुम चाहे जितने भी षड्यंत्र कर लो! हम कांग्रेसजन घबराने वाले नहीं, और हमारा शेरदिल नेता अब देश के युवाओं के दिलों में राज करता है।

TeamDigital