जेल से पैरोल पर फिर बाहर आ गया गुरमीत राम रहीम

जेल से पैरोल पर फिर बाहर आ गया गुरमीत राम रहीम

नई दिल्ली। अपनी दो शिष्यों के साथ बलात्कार करने के दोषी पाए गए गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिल गया है। इस बार गुरमीत राम रहीम को 40 दिनों का पैरोल मिला है। बता दें कि गुरमीत राम रहीम को कोर्ट ने उसे 20 साल की सजा सुनायी है।

गुरमीत राम रहीम की पैरोल पर रिहाई को चुनावी राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। हरियाणा गुरमीत राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा के बड़ी तादाद में अनुयायी है और हरियाणा में अगले महीने ही पंचायत चुनाव के अलावा विधानसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव होना है।

इससे पहले गुरमीत राम रहीम को जून में एक महीने की पैरोल मिली थी, उस समय हरियाणा में नगर पालिका के चुनाव होने वाले थे। इसके बाद गुरमीत राम रहीम को पंजाब विधानसभा चुनाव से करीब दो हफ्ते पहले सात फरवरी से तीन सप्ताह की पैरोल पर जेल से रिहाई मिली थी।

स्वाति मालीवाल ने उठाये सवाल:

सजा याफ्ता गुरमीत राम रहीम की पैरोल पर रिहाई को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सवाल उठाये हैं। न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “गुरमीत राम रहीन एक बलात्कारी और हत्यारा है। हरियाणा सरकार का जब मन करता है वे उसे पैरोल पर छोड़ देते हैं। इस बार राम रहीम पैरोल पर रह कर जगह-जगह सतसंग कर रहा है और इस सतसंग में हरियाणा के विधानसभा उपाध्यक्ष और मेयर शामिल हो रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि गुरमीत राम रहीम अपनी छवि को साफ करने की कोशिश कर रहा है। हरियाणा सरकार से मेरी अपील है कि तुरंत इसकी पैरोल रद्द कर उसे जेल भेजा जाये ।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital