मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी हेट स्पीच के दोषी करार, विधायकी भी खतरे में
मऊ। मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ सदर सीट से विधायक अब्बास अंसारी के हेट स्पीच मामले में दोषी करार दिया गया है।
इस मामले ने आज मऊ के जिला एवं सत्र न्यायालय में फैसला सुनाया जाना है।
साल 2022 में चुनाव के दौरान हेट स्पीच के मामले में अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज किया गया था।
कोर्ट ने अब्बास अंसारी को दोषी करार दिया है। ऐसे में अब्बास अंसारी की विधायकी भी जाने का खतरा है।
आरोप है कि 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान एक सभा में भाषण देते हुए अब्बास अंसारी ने अधिकारियों को सत्ता में आने के बाद हिसाब-किताब करने की धमकी दी, जिसे हेट स्पीच माना गया।
इस मामले में अब्बास अंसारी के भाषण को हेट स्पीच मानते हुए मऊ कोतवाली के एक सब इंस्पेक्टर ने शिकायत दर्ज कराई थी। लगभग 3 साल चली सुनवाई के बाद आज इस मामले में फैसला आने वाला है।
