देश कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद में तेजी से बढ़ोत्तरी, अब संख्या हुई 4 हज़ार के पार

देश कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद में तेजी से बढ़ोत्तरी, अब संख्या हुई 4 हज़ार के पार

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण तेजी से अपने पाँव फैला रहा है और भारत में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4067 तक पहुँच गई है। जबकि अब तक 117 लोगों की मौत हो गई। अच्छी बात यह है कि 292 लोग संक्रमण से बचकर पूरी तरह ठीक हो गए।

भोपाल में कल रात कोरोना संक्रमण के कारण 62 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई। भोपाल में ये पहली मौत है: भोपाल स्वास्थ्य अधिकारी मध्यप्रदेश राज्य में अब तक कुल 15 मौतें हो चुकी हैं।

राजस्थान में 8 और लोगों का covid-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। इनमे झुंझुनू में 5, डूंगरपुर में 2 और कोटा में 1। झुंझुनू से 5 और डूंगरपुर से 1 व्यक्ति दिल्ली में तबलीगी जमात कार्यक्रम में शामिल हुए थे। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 274 हो गई है।

गुजरात में कोरोना संक्रमण के 16 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमे से 11 अहमदाबाद से, 2 वडोदरा से, पाटन, मेहसाणा और सूरत से 1-1 संक्रमित है, अब राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 144 हो गई है (इनमें 21 डिस्चार्ज और 11 मौतें शमिल है।

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 33 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमे 19 पिंपरी-चिंचवाड़ से, 11 मुंबई से, अहमदनगर, सतारा और वसई से 1-1 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है, राज्य में अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 781हो गई है।

राजधानी दिल्ली में रविवार को कुल 58 मामले कोरोना के पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 503 हो गई है। जिसमें 320 तब्लीगी जमात के लोग हैं। वहीं, 61 लोग विदेश से लौटने वाले हैं जबकि 18 को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

दिल्ली में पाए गए कुल पॉजिटिव मामलों में से 70 लोगों के संपर्क का पता नहीं लगा पाया है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि इनमें से कई का कल ही कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया, हम आज शाम तक इसका पता लगा लेंगे। सत्येंद्र जैन ने कहा कि केंद्र सरकार ने कहा था कि वे हमें 27,000 PPE किट दे रहे हैं। हमें कल तो नहीं मिली, शायद हमें एक या दो दिन में मिल जाए।

कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के 12 और मामले सामने आए हैं, अब राज्य में कोरोना मामलों की कुल संख्या 163 हो गई है (इसमें 4 की मौत और 18 डिस्चार्ज शामिल है )। कोरोना के 12 नए मामलों में से 3 लोगों ने दिल्ली की यात्रा की है।

उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक सूबे में 278 मामले कोविड-19 के पाए गए हैं। जिसमें से 138 मामले तब्लीगी जमात से संबंधित हैं। वहीं, राज्य में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital