कोरोना कहर: एक ही दिन में 6 लोगों की मौत, अब तक 694 मामले सामने आये

कोरोना कहर: एक ही दिन में 6 लोगों की मौत, अब तक 694 मामले सामने आये

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमित लोगों की बढ़ती तादाद के बीच आज 6 लोगों की मौत होने की खबर है। गुरूवार को 6 लोगों की मौत को मिलाकर अबतक कोरोना से हुई मौत का आंकड़ा 16 हो गया है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक इससे 694 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 44 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक ही दिन में 88 नए मामले सामने आए हैं।

कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले सबसे अधिक 124 महाराष्ट्र में हैं। वहीं, केरल में 118, कर्नाटक में 55, गुजरात में 42, उत्तर प्रदेश में 40, राजस्थान में 41, तेलंगाना में 44, दिल्ली में 35, पंजाब में 33, हरियाणा में 30, तमिलनाडु में 26, मध्य प्रदेश में 20, लद्दाख में 13 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज मिले हैं।

कोरोना के बढ़ते संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 मार्च से अगले 21 दिनों तक पूरे भारत में संपूर्ण लॉकडाउन के एलान के बाद देशभर में पूरी तरह से लॉक डाउन किया गया है।

गोवा में तीन संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में दाे युवा —एक 25 वर्षीय, एक 35 वर्षीय, और एक 55 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। तीनों क्रमशः स्पेन, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका से यात्रा करके लौटे हैं।

वहीँ जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस से संक्रमण के बाद एक मरीज की श्रीनगर के अस्पताल में मौत हो गई है। 65 साल के इस मरीज को संक्रमण के बाद श्रीनगर के सीडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। श्रीनगर के हैदरपोरा निवासी इस मरीज के संपर्क में आए चार अन्य लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी लोगों को आइसोलेशन में रखकर इनका इलाज किया जा रहा है।

वहीँ गुरूवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में एक 35 वर्षीय युवक की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। मध्य प्रदेश में कोरोना से मौत का यह दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले उज्जैन में एक 65 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण के कारण मौत की पुष्टि हुई थी।

TeamDigital