देश में कोरोना का प्रकोप जारी, संक्रमित मामलो की तादाद बढ़कर हुई 46,711

देश में कोरोना का प्रकोप जारी, संक्रमित मामलो की तादाद बढ़कर हुई 46,711

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच अब संक्रमित मामलो की संख्या 46,711 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 46,711 हो गई है, जिसमें 31,967 सक्रिय मामले 1,583 मौतें, 13,160 ठीक / डिस्चार्ज और 1 पलायन शामिल है।

पंजाब में आज कोरोना संक्रमण के 219 नए मामले सामने आए हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या 1451 हो गई है, जिनमें से 1293 मामले सक्रिय हैं। संक्रमण के कारण 25 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। 2 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं: पंजाब स्वास्थ्य विभाग

कर्नाटक में आज कोरोना संक्रमण के 22 और मामले कल शाम 5 बजे और आज 5 बजे के बीच दर्ज पाए गए। राज्य में कुल मामले अब 673 हो गए हैं, जिसमें 331 डिस्चार्ज और 29 मौतें शामिल हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग

केरल में आज कोरोना संक्रमण के 3 नए मामले आज केरल में रिपोर्ट किए गए; सभी वायनाड जिले के हैं। राज्य में कुल मामले 502 हो गए हैं जिनमें 37 सक्रिय मामले शामिल हैं: मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन

पश्चिम बंगाल में आज राज्य में कोरोना संक्रमण के 85 नए मामले सामने आए हैं; कुल मामले 1344 हो गए हैं। आज 7 लोगों की मौत हुई है जिससे मौतों की संख्या 68 हो गई है। कुल सक्रिय मामले 940 हैं: अलपन बंद्योपाध्याय, गृह सचिव, पश्चिम बंगाल

उत्तर प्रदेश में प्राइवेट व सरकारी लैब को मिलाकर अभी तक प्रदेश में कुल 101630 टेस्ट किए गए हैं। कल 3355 सैंपल भेजे गए , कल कुल 3521 सैंपल टेस्ट किए गए,कल प्रदेश में 300 पूल लगाए गए, जिसमें से 34 पूल पॉजिटिव आए बाकि 266 पूल नेगेटिव आए। अब तक 65 जिलों में संक्रमण के मामले सामने आए हैं, जिनमे से 5 जिलों में अब कोई एक्टिव मामला नहीं है। सक्रिय मरीजों की संख्या 1862 है, डिचार्ज किए गए मरीजों की संख्या 944 है, अब तक कुल मामलों की संख्या 2859 है: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के लिए एक और व्यक्ति को पॉजिटिव पाया गया है, कुल मामलों की संख्या 61 हो गई है, जिसमें 39 ठीक / डिस्चार्ज हो चुके हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग

राजस्थान में आज कोरोना संक्रमण के 66 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और कोविड से 5 मौतें हुईं है। अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,127 हो गई है। राज्य में 1,581 एक्टिव केस हैं: राजस्थान स्वास्थ्य विभाग

महाराष्ट्र के पुणे जिले में आज कोरोना संक्रमण के 99 नए मामले आज दर्ज किए गए हैं, जिले में कुल मामले 2202 हो गए हैं। अब तक 553 रोगी ठीक हो चुके हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है: दीपक म्हैसेकर, पुणे के संभागीय आयुक्त महाराष्ट्र

वहीँ आज कोरोना संक्रमण के 350 रोगियों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है, जिनमें से 165 मरीज मुंबई से हैं। यह महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक डिस्चार्ज नंबर है। राज्य में कुल डिस्चार्ज रोगियों की संख्या आज तक 2465 है: स्वास्थ्य विभाग, महाराष्ट्र

झारखंड में कोरोना संक्रमण के 4 नए मामले आज सामने आए; सभी 4 रांची के हिंदपीरी इलाके से हैं। राज्य में अब कुल 119 पॉजिटिव मामले हैं: राज्य स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 2 हो गई है। राज्य में अब तक 1 की मौत हो चुकी है। ठीक हुए या छुट्टी मिलने वाले कुल 34 मामले हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग

अहमदाबाद के नगर आयुक्त विजय नेहरा को पॉजिटिव मामलों के संपर्क में आने के बाद 14 दिनों के लिए घर में क्वारंटाइन किया है। 2 सप्ताह के लिए मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष और सीईओ गुजरात मैरीटाइम बोर्ड को AMC का प्रभारी नगर आयुक्त बनाया गया है: गुजरात CMO

तमिलनाडु में आज कोरोना संक्रमण के 508 नए मामले सामने आए हैं; पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 4058 हो गई है। आज 2 मौतें हुई हैं; मरने वालों का आंकड़ा 33 पर पहुंच गया है: स्वास्थ्य विभाग, तमिलनाडु

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital