फिर पैर पसार रहा कोरोना, इन राज्यों में बढ़ रहे मामले

फिर पैर पसार रहा कोरोना, इन राज्यों में बढ़ रहे मामले

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। बीते एक सप्ताह में देशभर से 1000 से ज़्यादा मामले सामने आए हैं।

कोरोना के सबसे अधिक मामले केरल में दर्ज किए गए हैं, वहीं महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है।

इसके अलावा दिल्ली एनसीआर में भी कोरोना के केस सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार कोरोना के अलग अलग नए वेरिएंट दर्ज किए गए हैं।

भारत में पॉजिटिव कोरोना मरीजों की संख्या 1,000 को पार कर गई है. कई राज्यों में यह संख्या बढ़ रही है। इसमें केरल में सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या 430 है।

हालांकि सरकार कोरोना के बढ़ते मामलों पर नजर बनाए हुए है। राजधानी दिल्ली में वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या 104 पहुंच गई है। यूपी में 15 एक्टिव केस हैं, जबकि पश्चिम बंगाल में 12 और तमिलनाडु में 69 केस सामने आए हैं।

TeamDigital