धोखे से सरकार गिराने को उपचुनाव में मुद्दा बनाएगी कांग्रेस, जनता को बताई जाएगी हकीकत

धोखे से सरकार गिराने को उपचुनाव में मुद्दा बनाएगी कांग्रेस, जनता को बताई जाएगी हकीकत

भोपाल ब्यूरो। मध्य प्रदेश में धोखाधड़ी से कमलनाथ सरकार को गिराए जाने का मुद्दा कांग्रेस उपचुनाव में उठाएगी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने जनता से सवाल किया कि क्या मध्य प्रदेश में सौदे की सरकार बने, जनता इसके लिए तैयार है?

कमलनाथ ने कहा कि यह उपचुनाव में बड़ा मुद्दा होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बयान का हवाला देते हुए कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह ने सच बोल दिया है। उन्होंने कहा कि पहले शिवराज कहते थे कि कांग्रेस की अंदरूनी उठापठक इसके लिए जिम्मेदार है। अब कहते हैं कि नरेंद्र मोदी के कहने पर कांग्रेस सरकार गिराई है। आगे देखिए कौन सा झूठ सामने निकलकर आता है, इंतजार करिए।

कमलनाथ ने कहा कि उपचुनाव कांग्रेस के पास ये सभी मुद्दे होंगे। राज्य सभा चुनाव को लेकर कमलनाथ ने कहा कि हमारी कोशिश है कि हम दोनों सीटें जीतें, अन्यथा एक सीट तो जीतना तय है।

वहीँ 24 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में चुनाव विश्लेषक प्रशांत किशोर की भूमिका और दिल्ली में हुई मुलाकात को लेकर कमलनाथ ने चुप्पी साधे रखी।

कमलनाथ ने प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार हर स्तर पर नाकाम है। शिवराज सरकार केवल शराब की दुकानों को चलाने में लगी हुई है, किसानों की पीड़ा सरकार के नियंत्रण में नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगारों, छोटे व्यापारियों, मजदूरों की भी समस्या नियंत्रण में नहीं है। राज्य सरकार के नियंत्रण में सिर्फ बड़े माफिया और ठेकेदार हैं।

TeamDigital