बीजेपी के इस्तीफा गेम पर जागी कांग्रेस, डर्टी पॉलिटिक्स के खिलाफ चलाएगी ऑनलाइन अभियान

बीजेपी के इस्तीफा गेम पर जागी कांग्रेस, डर्टी पॉलिटिक्स के खिलाफ चलाएगी ऑनलाइन अभियान

नई दिल्ली। कई राज्यों में विधायकों के इस्तीफ़ो से सरकार गंवा बैठी कांग्रेस अब बीजेपी की डर्टी पॉलिटिक्स के खिलाफ नई रणनीति बनाकर लड़ाई शुरू करेगी। बीजेपी के इस्तीफा गेम के खिलाफ कांग्रेस अपने अभियान की शुरुआत देशव्यापी ऑनलाइन कैंपेन से करेगी।

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर कहा, ‘अपने गंदे राजनीतिक खेलों के लिए निर्वाचित सरकार और संवैधानिक निकायों का दुरुपयोग करने के भाजपा के निरंतर प्रयासों के खिलाफ, कांग्रेस कल 26 जुलाई को एक राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन अभियान ‘लोकतंत्र के लिए बोलो’ का आयोजन करेगी। इसके बाद, पीसीसी लोकतंत्र की हत्या और संस्थाओं के गलत इस्तेमाल को लेकर सोमवार, 27 जुलाई, 2020 को राजभवन के सामने विरोध प्रदर्शन करेगी।

बीजेपी का इस्तीफा कार्ड: इस डर्टी पॉलिटिक्स से निपटना कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती

गौरतलब है कि कर्नाटक और मध्य प्रदेश में बीजेपी के इस्तीफा गेम का शिकार हुई कांग्रेस राजस्थान में कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जिस आक्रामक रुख के साथ न सिर्फ राजभवन बल्कि केंद्र सरकार को चुनौती दे रहे हैं, उससे साफ़ है कि कांग्रेस की आंखें अब खुल चुकी हैं।

गौरतलब है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपने अपने राज्यों में बीजेपी की डर्टी पॉलिटक्स के बारे में जानकारी दी है। पत्र में पीएम मोदी से अपील की गई है कि वे लोकतंत्र की रक्षा के लिए कदम उठायें।

बता दें कि बीजेपी के इस्तीफा गेम की शिकार हुई कांग्रेस कर्नाटक और मध्य प्रदेश में अपनी चुनी हुई सरकार गंवा चुकी है। वहीँ कई अन्य राज्यों में कांग्रेस विधायकों की संख्या ज़यादा होने के बावजूद वहां बीजेपी ने अपनी सरकार बनाई। इसके बावजूद पार्टी ने बीजेपी की डर्टी पॉलिटिक्स पर ख़ामोशी बनाये रखी, लेकिन अब राजस्थान में बीजेपी की रणनीति उजागर होने के बाद कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर हो गई है।

TeamDigital