तस्वीरों में देखिये: हाथरस की घटना पर गुस्से में देश, दिल्ली से यूपी तक प्रदर्शन

तस्वीरों में देखिये: हाथरस की घटना पर गुस्से में देश, दिल्ली से यूपी तक प्रदर्शन

नई दिल्ली। हाथरस के चंदपा में गैंगरेप की शिकार हुई युवती की मौत के बाद आज सोशल मीडिया पर लोगों ने उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति अपने गुस्से का इज़हार किया। रेप पीड़िता को न्याय दिलाने की मुहिम के तहत ट्विटर पर #7Baje7Minute ट्रेंड किया गया।

वहीँ दूसरी तरफ इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन किये। दिल्ली में महिला कांग्रेस ने विजय चौक के पास प्रदर्शन किया।

वहीँ उत्तर प्रदेश के कई शहरों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा केंडिल मार्च निकाले जाने और प्रदर्शन किये जाने की खबर है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जीपीओ के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में शामिल कई कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन

आज दिनभर चले विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीड़ित परिवार के लोगों से फ़ोन पर बात कर उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। प्रियंका गांधी जल्द ही पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगी।

वाराणसी में कांग्रेस का प्रदर्शन

हाथरस की घटना पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोलते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किये हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि “यूपी के वर्ग-विशेष जंगलराज ने एक और युवती को मार डाला।”

उन्होंने कहा कि “सरकार ने कहा कि ये फेक न्यूज है और पीड़िता को मरने के लिए छोड़ दिया। राहुल गांधी ने इसके लिए यूपी सरकार की आलोचना करते हुए लिखा है कि न तो ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना फेक थी, ना ही पीड़िता की मौत और ना ही सरकार की बेरहमी।”

रायबरेली में कांग्रेस का प्रदर्शन

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर लिखा कि “हाथरस में हैवानियत झेलने वाली दलित बच्ची ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो हफ्ते तक वह अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझती रही। हाथरस, शाहजहांपुर और गोरखपुर में एक के बाद एक रेप की घटनाओं ने राज्य को हिला दिया है।”

जालौन में कांग्रेस का प्रदर्शन

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है। महिलाओं की सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं है। अपराधी खुले आम अपराध कर रहे हैं। इस बच्ची के कातिलों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी की महिलाओं की सुरक्षा के प्रति आप जवाबदेह हैं।”

हाथरस में कांग्रेस का प्रदर्शन

वहीँ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा “हाथरस की गैंग रेप एवं दरिंदगी की शिकार एक बेबस दलित बेटी ने आख़िरकार दम तोड़ दिया. नम आँखों से पु्ष्पांजलि! आज की असंवेदनशील सत्ता से अब कोई उम्मीद नहीं बची।”

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital