झारखंड चुनाव: कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में सोनिया, राहुल, मनमोहन सहित 40 नाम

झारखंड चुनाव: कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में सोनिया, राहुल, मनमोहन सहित 40 नाम

नई दिल्ली। झारखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 40 कांग्रेस नेताओं के नाम शामिल हैं।

कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जिन नेताओं के नाम शामिल हैं उनमे अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आज़ाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, अधीर रंजन चौधरी, मुकुल वासनिक, रणदीप सिंह सुरजेवाला, जितिन प्रसाद, तारिक अनवर, सुष्मिता देव, आरपीएन सिंह, सुबोधकांत सहाय, सरफराज अहमद, डा इरफ़ान अंसारी, गीता कोडा, मदनमोहन झा सहित 40 कांग्रेस नेताओं के नाम शामिल हैं।

गौरतलब है कि झारखंड में कांग्रेस, जेएमएम और राष्ट्रीय जनतादल के बीच गठबंधन हुआ है। झारखंड में पांच चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे और पहले चरण के लिए 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण का मतदान 7 दिसंबर को है। तीसरे, चौथे और पांचवें चरण के मतदान क्रमश: 12, 16 और 19 दिसंबर को होंगे. मतों की गिनती 23 दिसंबर को होगी।

81 सदस्यों वाली झारखंड विधानसभा में बहुमत के लिए 41 सीटों की आवश्यकता है। 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 37 सीटें जीती थी। जबकि उसके सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) ने पांच सीटें जीती थी।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital