केंद्र व प्रदेश सरकार ने जनता के साथ छल किया: ओमकार सिंह

केंद्र व प्रदेश सरकार ने जनता के साथ छल किया: ओमकार सिंह

बदायूं(विजय श्रीवास्तव): उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महासचिव ओमकार सिंह एवम उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सोमेंद्र यादव के सयुक्त नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा देश की अर्थव्यवस्था को गर्त में धकेलने के विरोध में बिसौली तहसील में धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से वादा किया था कि सबका साथ सबका विकास लेकिन हासिल हुआ सबका विनाश भाजपा का विकास।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने युवाओं का रोजगार देने का वादा किया था लेकिन हकीकत ये है कि रोजगार तेजी से खत्म हो रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यालय में प्रदेश की जीडीपी लगातार गिर रही है वहीं केंद्र में भाजपा सरकार अब आरबीआई के इमरजेंसी खजाने पर भी डाका डाल चुकी है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था ढहने के कगार पर है। बेरोजगारी चरम पर है, किसान आत्महत्या कर रहे है. छोटे व्यापारी आत्महत्या कर रहे है और उधर सत्ता में अमित शाह जैसे पुत्रों के व्यापार में हजारों गुणा मुनाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदैव किसानों, युवाओं, महिलाओं की आवाज उठाने वाली पार्टी है एवम आने वाले समय मे कांग्रेस देशव्यापी आंदोलन करेगी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य मुन्ना लाल सागर ने कहा कि कांग्रेस देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था को लेकर अत्यंत चिंतित है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी के निर्देश पर 5 से 15 नवम्बर के बीच देशव्यापी धरना-प्रदर्शन, नुक्कड़ सभाएं, गोष्ठि, की गयी थी उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र बदहाल है। किसानों को लागत मूल्य पर 50 प्रतिशत मुनाफा समर्थन मूल्य से नही मिल पा रहा है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सोमेंद्र यादव ने कहा कि धान के किसानों को समर्थन मूल्य जो कि 1800 रुपये प्रति कुन्तल में 200 से 600 रुपये कम मिल रहे है। खरीफ के मौसम में प्रदेश में किसानों को लगभग 50000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार ने जिस तरह देश व प्रदेश में युवाओं को जिस तरह रोजगार देने का वादा किया था, आज उसके उलट भाजपा सरकार में देश व प्रदेश में रोजगार तेजी से खत्म हो रहा है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा मित्र, अनुदेशक, होमगार्ड, आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, रसोईया, रोजगार सेवक, मदरसा शिक्षक, पैरामेडिकल जैसे क्षेत्रों में तेजी से नोकरियों लगातार खत्म हो रही है।

धरना प्रदर्शन का पर संचालन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य महेश शर्मा ने किया। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से रीजनल कॉर्डिनेटर रिसर्च डिपार्टमेंट गौरव सिंह राठौर, अल्पसंख्यक विभाग चेयरमैन वफ़ाती मियाँ,सी एल वर्मा, चंद्रप्रकाश, नरेशपाल, ठाकुर मुनेशपाल, पुनीत कुमार, हरप्रसाद शर्मा, अमर सिंह, वीरेंद्र सिंह, इत्तेफाक, शहजादे, आदि पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital