कैसे रहे मोदी सरकार के 11 साल? कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कही ये बात

कैसे रहे मोदी सरकार के 11 साल? कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कही ये बात

नई दिल्ली। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा बयान दिया है। खरगे ने मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल को देश के 140 करोड़ लोगों को परेशान करने वाला करार दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 26 मई 2014 से आज तक 11 सालों में बड़े-बड़े वादों को खोखले दावों में बदलकर मोदी सरकार ने देश की ऐसी दुर्दशा की, कि अच्छे दिन की बात अब एक डरावने सपने की तरह साबित हुए।

मल्लिकार्जुन खरगे ने हर तबके का जिक्र करते हुए कहा कि युवाओं से सालाना दो करोड़ नौकरियों का वादा किया गया था। असलियत ये है कि उन्होंने करोड़ों नौकरी गायब की हैं। किसान से सरकार ने वादा किया था कि सरकार आने पर आय दोगुनी हो जाएगी. न आय हुई दोगुनी, ऊपर से रबर बुलेट खाने पड़ी।

महिला आरक्षण पर शर्तें लागू, सुरक्षा तार-तार कर दी. कमजोर वर्ग जैसे SC/ST/OBC/Minorities पर भयावह अत्याचार हो रहे हैं, हिस्सेदारी खत्म की जा रही है।

एक्स पर 26 मई 2014 शीर्षक से शुरू करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा

“11 सालों में बड़े-बड़े “वादों” को खोखले “दावों” में बदलकर मोदी सरकार ने देश की ऐसी दुर्दशा की, कि “अच्छे दिन” की बात अब एक “डरावने सपने” की तरह साबित हुए।

युवा — सालाना दो करोड़ नौकरियों का वादा, असलियत में करोड़ों की ग़ायब

किसान — न आय हुई दोगुनी, ऊपर से खाने पड़ी रबर बुलेट

महिला — आरक्षण पर शर्तें लागू, सुरक्षा तार-तार

कमज़ोर वर्ग — SC/ST/OBC/Minorities पर भयावह अत्याचार, हिस्सेदारी ख़त्म

अर्थव्यवस्था — महँगाई की पराकाष्ठा, बेरोजगारी की बाढ़, Consumption ठप्प, Make In India रहा Flop और असमानता चरम पर

विदेश नीति — वादा था “विश्वगुरु” बनने का, बिगाड़े हर देश से सम्बन्ध

लोकतंत्र — हर स्तंभ पर RSS का हमला, ED/CBI का दुरुपयोग, संस्थानों की स्वायत्तता दी उजाड़

140 करोड़ जनता का हर तबका परेशान,
11 सालों में ऐसा रहा कमल का निशान !!”

TeamDigital