मध्य प्रदेश: बीजेपी पर हमलावर हुई कांग्रेस, राज्यपाल को ज्ञापन दिया
भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्य सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की गई टिप्पणी के बाद कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है लेकिन आरोपी मंत्री अभी भी मंत्री पद की कुर्सी पर बने हुए हैं।
इस बीच राज्य में कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर हो गई है। आज कांग्रेस के विधायकों ने राजभवन के बाहर धरना दिया और मंत्री विजय शाह की बर्खास्तगी की मांग की ।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। कांग्रेस विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन भी सौंपा।
दूसरी तरफ राज्य के उप मुख्यमंत्री द्वारा भारतीय सेना को लेकर की गई विवादित टिप्पणी का मुद्दा भी कांग्रेस के हाथ लग गया है।
वहीं विजय शाह मामले में बीजेपी के कुछ नेताओं ने भी शाह पर कार्रवाई की मांग की है।
