कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, पार्टी महासचिव पद से आज़ाद की छुट्टी, सुरजेवाला का कद बढ़ा

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, पार्टी महासचिव पद से आज़ाद की छुट्टी, सुरजेवाला का कद बढ़ा

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने आज कई राज्यों के प्रभारियों के अलावा कांग्रेस कार्यसमिति में भी बदलाव किये हैं।

पार्टी में महासचिव गुलामनबी आज़ाद सहित पार्टी के चार कद्दावर नेताओं को पद से हटा दिया है। इनमे गुलामनबी आज़ाद के अलावा मोतीलाल वोरा, अंबिका सोनी और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हैं। वहीँ रणदीप सिंह सुरजेवाला और तारिक अनवर पार्टी के नए महासचिव बनाये गए हैं। सुरजेवाला को कर्नाटक और तारिक अनवर को केरल लक्षद्वीप का प्रभारी बनाया गया है।

कांग्रेस ने पत्र विवाद के बाद 24 अगस्त को हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक में बनी सहमति के बाद एक छह सदस्यों वाली विशेष समिति भी गठित की है। यह समिति पार्टी के संगठन और कामकाज से जुड़े मामलों में सोनिया गांधी का सहयोग करेगी।

इस समिति में पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी, अहमद पटेल, अंबिका सोनी, केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक और रणदीप सिंह सुरजेवाला को शामिल किया गया है।

कांग्रेस स्थाई आमंत्रित

दिग्विजय सिंह, मीरा कुमार, अधीर रंजन चौधरी, जयराम रमेश, सलमान खुर्शीद, अविनाश पांडेय, केएच मुनियप्पा, प्रमोद तिवारी, तारिक हमीद कर्रा, पवन कुमार बंसल, रजनी पाटिल, पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह, शक्तिसिंह गोहिल, राजीव शंकरराव सातव, राजीव शुक्ला, जितिन प्रसाद, दिनेश गुंडु राव, मणिकम टैगोर, डॉ. चेल्लाकुमार, एचके पाटिल, देवेंद्र यादव, विवेक बंसल, मनीष चतरथ, भक्त चरण दास, कुलजीत सिंह नागरा।

विशेष आमंत्रित

दीपेंद्र हुडा, कुलदीप विश्नोई, चिंता मोहन, सचिन राव, सुष्मिता देव, लालजी देसाई, जी संजीवा रेड्डी, नीरज कुंदन, बीवी श्रीनिवास।

कांग्रेस कार्य समिति सदस्य

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, एके एंटोनी, अहमद पटेल, अंबिका सोनी, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, हरीश रावत, केसी वेणुगोपाल, मल्लिकार्जुन खरगे,  मुकुल वासनिक, ओमान चंडी, अजय माकन, प्रियंका गांधी वाड्रा, पी चिदम्बरम, जितेंद्र सिंह, तारिक अनवर, रणदीप सिंह  सुरजेवाला, गईखंगम, रघुवीर सिंह मीणा, तरुण गोगोई।

राज्यों के प्रभारी

मुकुल वासनिक (मध्य प्रदेश), हरीश रावत(पंजाब), ओमेन चांडी(आंध्र प्रदेश), तारिक अनवर (केरल व लक्ष्यद्वीप), प्रियंका गांधी(उत्तर प्रदेश), रणदीप सिंह सुरजेवाला(कर्नाटक), जितेंद्र सिंह(असम), अजय माकन(राजस्थान), रजनी पाटिल (जम्मू कश्मीर), पीएल पुनिया(छत्तीसगढ़), आरपीएन सिंह(झारखंड), शक्तिसिंह गोहिल(दिल्ली व बिहार), राजीव सातव(गुजरात, दादरा नगरहवेली, दमन द्वीप), राजीव शुक्ला(हिमाचल), जितिन प्रसाद(पश्चिम बंगाल, अंडमान निकोबार), दिनेश गुंडूराव(तमिलनाडु, पुडुचेरी, गोवा), मणिकम टैगोर(तेलंगाना), डा चेल्लाकुमार (ओडिशा), एच के पाटिल(महाराष्ट्र), देवेंद्र यादव (उत्तराखण्ड), विवेक बंसल(हरियाणा), मनीष चतरथ(अरुणाचल, मेघालय), भक्तचरण दास(मिजोरम, मणिपुर), कुलजीत सिंह नागरा(सिक्किम, नागालैण्ड, त्रिपुरा)

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital