कांग्रेस नेताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बर्थडे
अलीगढ़। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 83वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने केक काटा और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एससी/एसटी विभाग) के महासचिव सागर सिंह तोमर की अगुवाई में चर्च कंपाउंड में केक काटा गया।
सागर सिंह तोमर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जन्म दिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।
सागर सिंह तोमर ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के वो मजबूत स्तंभ हैं, जिसे कोई विरोधी नहीं हिला सकता। उन्होंने कहा कि मैं खरगे जी को जन्मदिन के साथ साथ कांग्रेस को मजबूत नेतृत्व प्रदान करने के लिए शुभकामनाएं और धन्यवाद देता हूं।
इस अवसर पर कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय नागरिक भी मौजूद थे।
