पहलगाम हमला  कायरता, सरकार इस पर दे कड़ा जवाब: सागर

पहलगाम हमला  कायरता, सरकार इस पर दे कड़ा जवाब: सागर

अलीगढ़। कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में लोगों का गुस्सा उफान पर है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एस सी/एस टी विभाग) के महासचिव और अलीगढ़ के जिला उपाध्यक्ष सागर सिंह राजपूत तोमर ने पहलगाम हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है और इस हमले को कायरता बताया है

कांग्रेस नेता ने कहा कि  सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करे। जिससे भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।

सागर सिंह तोमर ने मृतकों को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि कश्मीर के पर्यटकों का लगातार आना जाना रहता है। ऐसे में उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है।

सागर सिंह तोमर ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठते हुए कहा कि बड़ी तादाद में पर्यटकों की मौजूदगी के बावजूद वहां पर्याप्त तादाद में सुरक्षा बल क्यों नहीं तैनात किए गए थे?

उन्होंने कहा कि दिल झकझोर देने वाली इस घटना को भुलाया नहीं जा सकता ।

TeamDigital