PAYCM के बाद SAYCM: कांग्रेस के इस अभियान से बीजेपी में घबराहट

PAYCM के बाद SAYCM: कांग्रेस के इस अभियान से बीजेपी में घबराहट

बेंगलुरु। कर्नाटक में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और प्रदेश की बीजेपी सरकार को घेर रही कांग्रेस ने एक और अभियान शुरू किया है। “PAYCM” अभियान के बाद अब कांग्रेस ने “SAYCM” अभियान शुरू किया है। कांग्रेस के इस अभियान से बीजेपी में अभी से घबराहट देखी जा रही है।

गौरतलब है कि कर्नाटक में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी के खिलाफ अभी से माहौल बनाने में जुट गई है। कांग्रेस ने अपने नए अभियान में बीजेपी से उन वादों को लेकर जबाव तलब किया है जो उसने राज्य की जनता से किये थे और अभी तक पूरे नहीं हुए हैं।

“PAYCM” अभियान के तहत कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले घोषणापत्र में भाजपा द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को ‘सेसीएम क्यूआर कोड’ के साथ ‘सेसीएम डॉट कॉम’ अभियान जारी किया।

कांग्रेस ने अपने अभियान के लिए “saycm.com” वेबसाइट भी लांच की है। इस वेबसाइट पर बीजेपी द्वारा 2018 के विधानसभा चुनाव में किये गए सभी वादों की सच्चाई बयान की गई है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बताया बेरोज़गार:

कांग्रेस के अभियान पर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वे बेरोजगार हैं, इसलिए ये सब कर रहे हैं, लेकिन हमारी जिम्मेदारी सरकार चलाने और जन कल्याण के काम करने की है। हम अपने काम से जनता तक पहुंच रहे हैं। हम मानते हैं कि हमारे बोलने के बजाय हमारा काम बोलना चाहिए और हम अपना काम कर रहे हैं।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital