कांग्रेस ने पंजाब में काट दिया आदिति सिंह के पति का टिकट

कांग्रेस ने पंजाब में काट दिया आदिति सिंह के पति का टिकट

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पंजाब के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस आलाकमान ने रायबरेली में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाली विधायक आदिति सिंह के पति अंगद सिंह सैनी का टिकट काट दिया है। कांग्रेस ने इस बार अंगद सिंह सैनी की जगह सतवीर सिंह पल्ली झिक्की को उम्मीदवार घोषित किया है।

अंगद सिंह सैनी पंजाब में नवांशहर विधानसभा से कांग्रेस के विधायक हैं और वे आदिति सिंह के पति हैं। पार्टी सूत्रों की माने तो अंगद सिंह को अपनी पत्नी आदिति सिंह की कांग्रेस से बगावत भारी पड़ी है। फिलहाल अंगद सिंह ने निर्दलीय के तौर पर अपना नामांकन किया है।

अपने पति अंगद सिंह सैनी का टिकट कटने से बौखलाई आदिति सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर बड़ा आरोप लगाया है। आदिति सिंह ने कहा, “एक तरफ, वह लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे का इस्तेमाल करती हैं। कहती हैं मैं अकेली महिला लड़ रही हूं। दूसरी तरफ वो मेरे पति पर दबाव डालती हैं कि अगर टिकट चाहते हैं तो मेरे खिलाफ बोलें।”

उन्होंने प्रियंका पर अपनी राजनीति में पाखंडी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “अगर वह महिलाओं का समर्थन करती हैं तो उन्होंने इस वजह से मेरे पति को टिकट देने से इनकार क्यों किया? वह लगातार मुझे परेशान करने की कोशिश करती हैं।”

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital