पत्रकार की हत्या मामले में कांग्रेस ने सीएम योगी से मांगा इस्तीफा

पत्रकार की हत्या मामले में कांग्रेस ने सीएम योगी से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे गाज़ियाबाद में अपनी भांजी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पत्रकार की हत्या के मामले में आज कांग्रेस ने प्रदेश की योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि “गाज़ियाबाद में अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ का विरोध कर रहे पत्रकार विक्रम जोशी की निर्मम हत्या ने पूरे उत्तर प्रदेश में गुंडाराज का चेहरा बेनकाब कर दिया है।”

उन्होंने कहा कि “भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अपराध प्रदेश में तब्दील कर दिया है। हमारी मांग है कि अगर आदित्यनाथ जी UPके नागरिकों की रक्षा करने में असक्षम हैं जैसा साफ साबित हो रहा है तो उन्हें अपनी गद्दी पर बैठे रहने का अधिकार नहीं है। ऐसे मुख्यमंत्री को खुद इस्तीफा दे देना चाहिए।”

गौरतलब है कि पत्रकार विक्रम जोशी को 20 जुलाई को विजय नगर इलाके में अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मार दी थी। इस मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पत्रकार विक्रम जोशी के भांजे ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया कि “कुछ लड़के मेरी बहन को बहुत कमेंट करते थे। जिस दिन घटना घटी उस दिन मेरी बहन का जन्मदिन था। मेरे मामा उसे लेकर घर जा रहे थेl तभी कमल-उद-दीन के बेटे ने मेरे मामा के सिर पर रॉड मारी और फिर गोली मारी। हम इंसाफ चाहते हैं।”

TeamDigital