दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सिद्धू, शत्रु, पायलट के नाम शामिल

दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सिद्धू, शत्रु, पायलट के नाम शामिल

नई दिल्ली। दिल्ली में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व पीएम डा मनमोहन सिंह और महासचिव प्रियंका गांधी सहित 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।

कांग्रेस द्वारा जारी लिस्ट में कांग्रेस शसित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पूर्व मुख्यमंत्रियों में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिन्दर सिंह, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बी नारायण सामी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नाम शामिल हैं।

वहीँ इस लिस्ट में कांग्रेस सांसदों और पूर्व सांसदों में शशि थरूर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज बब्बर, शत्रुघ्न सिन्हा, अजय माकन, कपिल सिब्बल, नवजोत सिंह सिद्धू, सुष्मिता देव, मीरा कुमार, उदित राज, कीर्ति आज़ाद, जे पी अग्रवाल, रंजीत रंजन, नदीम जावेद और रणदीप सिंह सुरजेवाला आदि के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा अन्य नेताओं और स्थानीय नेताओं में रागिनी नायक, राजकुमार चौहान, शर्मिष्ठा मुखर्जी, खुशबु सुन्दर, नगमा मोरारजी और नितिन राउत के नामो को शामिल किया गया है।

दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए 8 फरवरी को चुनाव होना है और 11 फरवरी को चुनावी नतीजे घोषित किये जाएंगे। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने गठबंधन के तहत राष्ट्रीय जनता दल (RJD) लिए 04 सीटें छोड़ी हैं।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital