चिराग पासवान के सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के ऐलान से एनडीए में रार

चिराग पासवान के सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के ऐलान से एनडीए में रार

नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा बिहार में सभी सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ने के ऐलान से एनडीए में रार पैदा हो गई है।

पिछले विधानसभा चुनाव में भी चिराग पासवान की इस रणनीति से जेडीयू को कई सीटों पर नुकसान उठाना पड़ा था।

सवाल उठ रहा है कि चिराग पासवान केंद्र में मंत्री हैं, उनकी पार्टी एनडीए गठबंधन का हिस्सा है। अभी एनडीए में सीटों का बंटवारा भी नहीं हुआ है, फिर क्या वजह है कि चिराग पासवान सभी सीटों पर एनडीए से अलग होकर सभी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं।

आज मीडिया ने यही सवाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष से पूछा तो वे सवाल से बचते दिखाई दिये।

गौरतलब है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में भी चिराग पासवान ने एलजेपी को एनडीए का हिस्सा बताते हुए अकेले चुनाव लड़ा था। तब उन्होंने जदयू के कई मजबूत उम्मीदवारों के खिलाफ अपने प्रत्याशी उतारे और नतीजा यह हुआ कि जदयू 80 सीटों से घटकर 43 सीटों पर सिमट गई थी।

उस चुनाव में एलजेपी ने भले ही सीटें न जीती हों, लेकिन उसने जदयू के वोट बैंक में सेंध जरूर लगाई थी। अब एक बार फिर वही कहानी दोहराए जाने की आशंका जताई जा रही है।

 

TeamDigital