सीज फायर पर बोले अखिलेश “जश्न जीत का होता है, सीज का नहीं”

सीज फायर पर बोले अखिलेश “जश्न जीत का होता है, सीज का नहीं”

अमेठी । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का भारत पाकिस्तान सीजफायर को लेकर बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि जश्न जीत का होना चाहिए सीज (सीजफायर) का नहीं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे देश के लिए शांति सबसे सर्वोपरि है लेकिन, हमारे मसलों में दूसरे देश इंटरफेयर ना करें, वही हमारे संविधान और लोकतंत्र की पहचान रही है।

अमेठी में विवाह समारोह में शामिल होने आए अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा देश शक्तिशाली हो, आर्थिक रूप से मजबूत हो, हमारी सीमाएं सुरक्षित हो, उसके लिए सरकार को ठोस कदम उठाने पड़ेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा, ”संप्रभुता हमारी सबसे बड़ी और सबसे पहली पहचान रही है, जहां हम शांतिप्रिय देश हैं वहीं हम सारे देश की संप्रभुता के लिए उतना ही चिंतित हैं, जितना समय-समय पर शांति के लिए चिंतित रहते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग कह रहे हैं कि अब दोबारा ऐसा नहीं होने देंगे। दोबारा चूक नहीं होगी, चूक की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। हमारी सुरक्षा और हमारे इंतजाम इतनी बेहतर हो की दोबारा ऐसी चूक कभी ना।

TeamDigital