बुल्ली बाई एप: अब तक 3 गिरफ्तार, रीट्वीट करने वालो पर भी होगी कार्रवाही

बुल्ली बाई एप: अब तक 3 गिरफ्तार, रीट्वीट करने वालो पर भी होगी कार्रवाही

मुंबई। बुल्ली बाई एप मामले में मुंबई पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी इस मामले में कई अन्य लोग भी पुलिस की रडार पर बताये जाते हैं और जल्द ही कुछ अन्य लोगों की गिरफ्तारी की संभावना है।

बुधवार को मुंबई के कमिश्नर ऑफ पुलिस हेमंत नगराले ने प्रेस कांफ्रेंस में बुल्ली एप प्रकरण पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ‘इस मामले को लेकर अब तक कई अफवाहें फैल रही हैं। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में क्या कारवाई की है उस बारे में जानकारी देने के लिए हमने यह पत्रकार वार्ता रखी है।’

नगराले ने कहा, ‘हम इस बारे में आपको सारी जानकारियां नहीं दे पाएंगे. लेकिन जो बताने लाएक है, वो जरूर बताएंगे। सारी जानकारियां इसलिए नहीं दे पाएंगे क्योंकि इससे जांच पर असर पड़ सकता है।’

हेमंत नगराले ने बताया कि अब तक इस मामले में तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि, ‘अब तक इस मामले में हमने 3 आरोपियों अरेस्ट किया है। इनके नाम मयंक रावत , विशाल झा और श्वेता सिंह है। मयंक रावत और श्वेता सिंह को उत्तरखण्ड और विशाल कुमार झा को हमने बंगलौर से अरेस्ट किया है। मुख्य आरोपी श्वेता सिंह है। विशाल कुमार झा 22 साल का है।

उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर बुल्ली बाई ऐप तैयार किया गया। इस ” बुली बाई ” ऐप का ट्वीटर पर भी अकाउंट था। इसके फ्रंट पेज पर क्लिक कर के इसे ओपन किया जा सकता है। इस ऐप को बनाने के पीछे मोडस ऑपरेंडी कुछ खास समाज की महिलाओं को बदनाम करना था। ऐप पर उनके फोटो अपलोड किए जाते और उन पर एक मैसेज लिखा जाता है ताकि उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा सके।

हेमंत नगराले ने बताया कि यह ऐप 31 तारीख को डेवेलप किया गया। 2 तारीख को FIR दर्ज की गई. श्वेता सिंह की 5 दिन की और विशाल झा की 7 दिन की पुलिस कस्टडी मिली है।

उन्होंने कहा कि षड्यंत्र में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। यह ऐप किस साजिश का हिस्सा है और कौन-कौन से लोग इससे जुड़े हैं, इसकी तहकीकात की जा रही है। हेमंत नगराले ने यह भी कहा कि, ‘इस मामले में जो लोग मुंबई पुलिस को और अधिक जानकारी देना चाहते हैं, वे लोग सामने आएं। वे हमारी वेबसाइट पर जानकारी दे सकते हैं या फिर पुलिस थाने आकर भी वे मुंबई पुलिस से अपनी जानकारियां शेयर कर सकते हैं।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital