नम हुईं राकेश टिकैत की आंखें, रोते हुए कहा “बीजेपी ने रची साजिश, माफ़ नहीं की जाएगी गद्दारी”
नई दिल्ली। गाज़ीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन खत्म कराने के लिए प्रशासन द्वारा पानी और बिजली की सप्लाई बंद किये जाने के बाद बॉर्डर पर भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात की गई है। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर प्रशासन देर रात में कोई कार्रवाही कर सकता है।
इस बीच गाज़ीपुर बॉर्डर पर किसानो को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन खत्म कराने के लिए बीजेपी ने साजिश रची है। उन्होंने बीजेपी पर गद्दारी का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी विधायक अपने सैकड़ो लोगों को लेकर किसान आंदोलन पर हमला करने की नीयत से आया है। टिकैत ने कहा कि गद्दारी माफ़ नहीं की जायेगी।
उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन किसी हाल में खत्म नहीं होगा। इस दौरान भावुक हुए टिकैत ने कहा यदि प्रशासन ने ज़बरदस्ती की तो मैं यहीं फांसी लगा लुंगा लेकिन अपने साथी किसानो को अकेला नहीं छोड़ुंगा।
टिकैत ने कहा कि मैंने खुले तौर पर कहा है कि प्रशासन चाहे तो मुझे गिरफ्तार कर ले। हम सभी किसान अपनी गिरफ्तारी देने को तैयार हैं लेकिन जिस तरह प्रशासन चाल चल रहा है वह बर्दाश्त नहीं किये जाएगा।
टिकैत ने कहा कि भले ही मुझे आत्म हत्या करनी पड़े लेकिन मैं किसानो को बर्बाद नहीं होने दूंगा। उन्होंने कहा कि कृषि कानून एक बड़ी साजिश है। इससे किसानो को बर्बाद किया जाएगा।
राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक सरकार से बात नहीं होगी धरणा प्रदर्शन समाप्त नहीं होगा। जब तक गांव के लोग ट्रैक्टरों से पानी नहीं लाएंगे, पानी नहीं पीऊंगा। प्रशासन ने पानी हटा दिया, बिजली काट दी, सारी सुविधा हटा दी।
गौरतलब है कि पिछले 63 दिनों से चल रहे किसान आंदोलन को खत्म कराने और गाज़ीपुर बॉर्डर खाली करने के लिए गाज़ियाबाद प्रशासन ने किसानो को नोटिस जारी किया है। गाज़ियाबाद के एडीएम (सिटी) शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सीआरपीसी की धारा 133 के अंतर्गत गाज़ीपुर बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानो को नोटिस जारी किया गया है।
फिलहाल गाज़ीपुर बॉर्डर पर भारी मात्रा में पुलिस फ़ोर्स तैनात है और तनाव की स्थिति बनी हुई है। किसान नेताओ को अंदेशा है कि देर रात में कभी भी प्रशासन उन्हें बॉर्डर से जबरन उठाने की कार्रवाही हो अंजाम दे सकता है।
