भाजपा का सदस्यता अभियान 2021: मिस्ड कॉल के माध्यम से लोगों को दिलाई गई भाजपा की सदस्यता

भाजपा का सदस्यता अभियान 2021: मिस्ड कॉल के माध्यम से लोगों को दिलाई गई भाजपा की सदस्यता

राम मिश्रा(अमेठी): भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत दूसरे दिन भी जिले के मुसाफिरखाना कस्बे में सदस्यता कैम्प लगा कर लोगों को मिस्ड कॉल के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। दूसरे दिन की कमान पूर्व लोकसभा प्रत्याशी व भाजपा नेेेता प्रदीप सिंह थौरी ने संभाली।जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

दरअसल यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए भाजपा जिले में नए सदस्य बनाने के लिए अभियान चला रही है। भाजपा के कार्यकर्ता लोगों को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराने के साथ-साथ उन्हें पार्टी से जोड़ रहे हैं। इसी क्रम में मुसाफिरखाना कस्बे में बुधवार को प्रदीप सिंह थौरी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई ।

इस दौरान प्रदीप सिंह थौरी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री दीदी स्मृति ईरानी के सांसद बनने के बाद से जिले में तीव्र गति से विकास कार्य हो रहे है। चारो ओर विकास की रोशनी पहुंच रही है और विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे है।

उन्होंने कहा की केंद्र व प्रदेश की मोदी-योगी सरकार ने गरीब,किसान,मजदूरों,निराश्रित व्यक्तियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं जिनका सीधा लाभ उन्हें मिल रहा है। भाजपा सरकार द्वारा पं० दीनदयाल उपाध्याय के विचारो से प्रेरित समाज के सभी वर्गो के कल्याण व उत्थान के लिये कार्य किया जा रहा है।

भाजपा के सदस्यता कैम्प में मुख्य रूप से भाजपा के जिला मंत्री प्रभात शुक्ला,भाजयुमो के जिला महामन्त्री जीत बहादुर सिंह जीतू,राजेश सिंह एडवोकेट,किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मुसाफिरखाना शैलेन्द्र सिंह,गिरेन्द्र सिंह,रघुवंश मिश्र,सहित कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital