अब बीजेपी नेत्री के बेटे की अय्याशी के 130 वीडियो वायरल

अब बीजेपी नेत्री के बेटे की अय्याशी के 130 वीडियो वायरल

मैनपुरी। मध्य प्रदेश के बीजेपी नेता मनोहर धाकड़ का हाइवे कांड का वीडियो वायरल होने के बाद अब एक बीजेपी नेत्री के बेटे की अय्याशी की करतूतों का खुलासा हुआ है।

शहर के एक मंडल की महिला मोर्चा की अध्यक्ष के बेटे के 130 अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बेहद अश्लील वीडियो शहरभर के लोगों के पास पहुंचे हैं और अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।

शहर के एक नामचीन मिष्ठान भंडार के संचालक के छोटे भाई के बेटे एवं भाजपा नेत्री के यह वीडियो बताए जा रहे हैं। वीडियो में वह और एक महिला बेहद अश्लील हरकतें कर रहे हैं।

वायरल 130 वीडियो शहर के अलग-अलग होटल, रेस्टोरेंट आदि में बनाए गए हैं। जबकि भाजपा नेत्री का बेटा विवाहित है। वीडियो में दिख रही महिला भी शहर की ही रहने वाली है। महिला ने भी अपने पति को छोड़ रखा है।

भाजपा नेत्री के बेटे का अपनी पत्नी से करीब चार साल से उसकी इन्हीं हरकतों को लेकर विवाद चल रहा है। पिछले दिनों पति द्वारा सिगरेट से दागे जाने पर उसने पुलिस को भी बुला लिया था।

फिलहाल बीजेपी पूरे मामले पर खामोशी साधे हुए है। बीजेपी की महिला नेत्री और उसके बेटे के फोन भी बंद जा रहे हैं और उनसे किसी का संपर्क नहीं हो पा रहा है।

TeamDigital