अभी नड्डा ही बने रहेंगे बीजेपी अध्यक्ष, पहलगाम हमले को लेकर टला नए अध्यक्ष का चुनाव

अभी नड्डा ही बने रहेंगे बीजेपी अध्यक्ष, पहलगाम हमले को लेकर टला नए अध्यक्ष का चुनाव

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ही फिलहाल बीजेपी अध्यक्ष बने रहेंगे। बीजेपी में नड्डा की जगह नए अध्यक्ष के चुनाव का काम कुछ दिनों के लिए टल गया है।

पार्टी सूत्रों की माने तो पहलगाम हमले के कारण संगठन चुनाव फिलहाल होल्ड पर रखे गए हैं।

जेपी नड्डा वर्ष 2020 से ही बीजेपी अध्यक्ष पद की कुर्सी पर काबिज हैं। उनका कार्यकाल दो बार बढ़ाया जा चुका है। ऐसे में अब बीजेपी को नए अध्यक्ष की तलाश है। जिसके लिए पार्टी के शीर्ष नेताओं की कई बैठकें भी हो चुकी हैं।

पार्टी सूत्रों की माने तो अभी पार्टी के अंदर यह भी तय नहीं हो पाता है कि बीजेपी का नया अध्यक्ष उत्तर से होगा या दक्षिण से। हालांकि तमिलनाडु, गुजरात, बिहार के चुनाव भी करीब हैं और माना जा रहा है कि बीजेपी का नया अध्यक्ष किसी चुनावी राज्य से हो सकता है।

वहीं पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बीजेपी के नए अध्यक्ष को चुने जाने का काम ठंडे बस्ते में रखा गया है। पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच फिलहाल सभी की नजरें सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं।

पहलगाम हमले में पाकिस्तान के खिलाफ सबूत मिलने के बाद मोदी सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं लेकिन हमले को लेकर प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के जिस तरह के बयान आए हैं, उससे लगता है कि कभी भी पाक के खिलाफ कोई सैन्य कार्यवाही की जा सकती है।

TeamDigital