मध्य प्रदेश: फ्लोर टेस्ट से पहले बीजेपी विधायक का इस्तीफा

मध्य प्रदेश: फ्लोर टेस्ट से पहले बीजेपी विधायक का इस्तीफा

भोपाल ब्यूरो। मध्य प्रदेश विधानसभा में आज फ्लोर टेस्ट होने से पहले बीजेपी के विधायक शरद कौल ने इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही अब मध्य प्रदेश विधानसभा में बीजेपी के विधायकों की संख्या 106 हो गई है।

अब तक विधानसभा में कुल 23 विधायकों के इस्तीफे मंजूर हो गए हैं। मौजूदा परिस्थितियों के हिसाब से विधानसभा में बहुमत के लिए 104 का आंकड़ा चाहिए और बीजेपी के पास अभी 106 है।

वहीँ बीजेपी के दो विधायक पहले ही मुख्यमंत्री कमलनाथ के समर्थन का दावा कर चुके हैं। यदि फ्लोर टेस्ट के दौरान दोनों बीजेपी विधायक कमलनाथ सरकार के समर्थन में हाथ उठाते हैं तो विधानसभा में बीजेपी के सदस्यों की तादाद 104 रह जायेगी।

इससे पहले आज कमलनाथ सरकार में मंत्री पीसी शर्मा ने दावा किया कि उनके पास फॉर्मूला फाइव (फार्मूला 5) है जिससे कमलनाथ सरकार विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेगी।

पीसी शर्मा के बयान से लग रहा है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ बीजेपी के तीन और विधायकों का समर्थन जुटा चुके हैं। यदि ऐसा संभव हुआ तो सदन में बीजेपी के विधायकों 101 रह जायेगी और कमलनाथ सरकार के बचने के आसार बन जायेंगे।

फिलहाल सभी की नज़रें मुख्यमंत्री कमलनाथ की अब से थोड़ी देर में शुरू होने वाली प्रेस कांफ्रेंस पर टिकी हैं। इस प्रेस कांफ्रेंस के बाद मुख्यमंत्री अपनी केबिनेट के मंत्रियों के राज्यपाल लालजी टंडन से मिलने जाएंगे।

TeamDigital