पार्टी की फटकार के बाद ढीले पड़े बीजेपी के मंत्री, कर्नल सोफिया को बताया बहिन

पार्टी की फटकार के बाद ढीले पड़े बीजेपी के मंत्री, कर्नल सोफिया को बताया बहिन

भोपाल। कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने के बाद मंत्री विजय शाह के तेवर ढीले हो गए हैं और अब उन्होंने नया बयान दिया है।

विजय शाह ने  अपने पहले वाले बयान को लेकर माफी मांगी और कहा कि उनका इरादा गलत नहीं था। उन्होंने मजाक-मजाक में बोल दिया।

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह ने कहा वे भारत से बहुत प्यार करते हैं। सोफिया बहन ने देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाया है। उन्होंने अपने समुदाय से ऊपर देश को रखा। वे मेरी सगी बहन से भी बढ़कर हैं। अगर मेरे शब्दों से किसी समाज या कर्नल सोफिया कुरैशी आहत हुई हैं तो मैं 10 बार माफी मांगता हूं।

दरअसल, भाजपा मंत्री विजय शाह ने कर्नल कुरैशी को आतंकियों की बहन कह दिया था। इस बयान पर कांग्रेस ने सवाल उठाए। मामला बढ़ता देखकर भाजपा हाईकमान ने विजय शाह पर एक्शन लिया है।

भाजपा के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने मंत्री विजय से बंद कमरे में बातचीत की और विवाद पर स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने मंत्री शाह के बयान पर असंतोष जताया।

वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी मंत्री विजय शाह के बयान पर नाराजगी जताई और कड़े शब्दों में उन्हें सोच समझकर बयान देने की सलाह दी। भाजपा हाईकमान ने भी सख्ती बरती है।

TeamDigital