बिहार चुनाव से पहले बीजेपी को मिल सकता है नया अध्यक्ष
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर बीजेपी में लगातार बैठकों का दौर जारी है। माना जा रहा है कि बिहार चुनाव से पहले बीजेपी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है।
सूत्रों की माने तो नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए पांच नामो पर चर्चा चल रही है। जिनमे भूपेंद्र यादव, प्रह्लाद जोशी, निर्मला सीतारमण, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर के नाम शामिल हैं। वहीँ एक मीडिया रिपोर्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े के नाम पर चर्चा होने की बात भी कही गई है।
माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के अंदर नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए तेजी से काम चल रहा है और जून के मध्य में चुनावी प्रक्रिया और अंत में नए अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है।
सूत्रों की माने तो बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद पार्टी कई प्रदेशो के नेतृत्व में भी बदलाव कर सकती है। ये वो प्रदेश होंगे जिनमे 2026 और 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमे उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश शामिल हैं।
वहीँ दूसरी तरफ बिहार के विधानसभा चुनाव को लेकर भी पार्टी पूरी गंभीरता से काम कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार एनडीए में सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है लेकिन नीतीश और चिराग पासवान के बीच पुरानी खटास से बढ़ती दूरी पर चिंतित है।
