भाजपा ने जारी की 45 कैंडिडेट की लिस्ट, दयाशंकर सिंह को बलिया नगर से मिला टिकट
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 45 उम्मीदवारों के नाम वाली एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष और योगी सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह का नाम भी शामिल है। दयाशंकर सिंह को बलिया नगर से उम्मीदवार बनाया गया है।
अन्य उम्मीदवारों में बाराबंकी से राम कुमारी मौर्य, अमेठी से संजय सिंह, सगड़ी से वंदना सिंह, मोहम्मदाबाद से अलका राय, गाजीपुर से राज्य संगीता बलवंत बिंद को टिकट मिला है।
पार्टी ने सगड़ी से वंदना सिंह, घोषी से विजय राजभर, सलेमपुर से विजय लक्ष्मी गौतम, पडरौना से मनीष जायसवाल, लम्भुआ से सीताराम वर्मा, इलाहाबाद उत्तर से हर्ष बाजपेयी, इसौली से ओमप्रकाश पाण्डेय बजरंगी, सुल्तानपुर से विनोद सिंह, रानीगंज से धीरज ओझा, शिवपुर से अनिल राजभर को टिकट दिया गया है।
पार्टी ने औराई से दीनानाथ भास्कर, मिर्ज़ापुर से रत्नाकर मिश्रा, चुनार से अनुराग सिंह, मड़िहान से रामशंकर पटेल, वाराणसी कैंट से सौरव श्रीवास्तव, वाराणसी दक्षिण से नीलकंठ तिवारी, वाराणसी उत्तर से रविंद्र तिवारी को टिकट दिया है।
