दिल्ली चुनाव: बीजेपी ने जारी की 57 उम्मीदवारों के नाम की पहली लिस्ट
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में दिल्ली की 57 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है।
दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करते हुए बताया कि आज जारी किये गए 57 उम्मीदवारों के नाम में 4 महिलाओं और 11 अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
उम्मीदवारों की लिस्ट के मुताबिक नरेला से नीलदमन खत्री, तीमारपुर से सुरेंद्र सिंह बिट्टू, आदर्शनगर से राजकुमार भाटिया,बादली से विजय भगत, रिठाला से मनीष चौधरी, बवाना(सु) से रवीश कुमार इंद्रराज, मुंडका से मास्टर आजाद सिंह,किराड़ी से अनिल झा, सुल्तानपुर माजरा(सु) से रामचंद्र छावरिया, मंगोलपुरी से करम सिंह कर्मा, रोहिणी से विजेंदर गुप्ता, शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, शकूरबस्ती से डॉ. एससी वत्स, त्रिनगर से तिलकराम गुप्ता, वजीरपुर से डॉ. महेंद्र नागपाल, मॉडलटाउन से कपिल मिश्रा, सदरबाजार से जयप्रकाश को उम्मीदवार बनाया गया है।
वहीँ पुरानी दिल्ली की चांदनी चौक सीट से सुमन कुमार गुप्ता, मटिया महल से रविंद्र गुप्ता, बल्लीमारान से लता सोढ़ी, करोलबाग से योगेंद्र चंदौलिया, पटेलनगर से प्रवेश रतन, मोती नगर से सुभाष सचदेवा, मादीपुर से कैलाश सांकला, तिलक नगर से राजीव बब्बर, जनकपुरी से आशीष सूद और विकासपुरी से संजय सिंह को टिकिट दिया गया है।
पश्चिमी दिल्ली के उत्तर नगर से कृष्ण गहलोत, द्वारका से प्रद्युम्न राजपूत, मटियाला से राजेश गहलोत, नजफगढ़ से अजीत खरखरी, बिजवासन से सतप्रकाश राणा, पालम से विजय पंडित, राजेंदर नगर से सरदार आरपी सिंह, दक्षिणी दिल्ली के जंगपुरा से सरदार इमरित सिंह बख्शी, मालवीय नगर- शैलेंद्र सिंह मौंटी, आरके पुरम से अनिल शर्मा, छतरपुर से ब्रह्म सिंह तंवर, देवली(सु) से अरविंद कुमार, अंबेडकर नगर(सु) से खुशीराम, ग्रेटर कैलाश से शिखा राय, तुगलकाबाद से विक्रम बिधूड़ी, बदरपुर से रामवीर सिंह बिधूड़ी, ओखला से ब्रह्म सिंह, त्रिलोकपुरी(सु) से किरण वैद, कोंडली(सु) से राजकुमारढिल्लो को टिकिट दिया गया है।
वहीँ पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज से रवि नेगी, लक्ष्मीनगर से अभय कुमार वर्मा, विश्वास नगर से ओपी शर्मा, गांधी नगर से अनिल वाजपेई, रोहतास नगर से जितेंद्र महाजन, सीलमपुर से कौशल मिश्रा, घोंडा से अजय महावत, बाबरपुर से नरेश गौड़, गोकुलपुरी(सु) से रणजीत कश्यप, मुस्तफाबाद से जगदीश प्रधान, करावल नगर से मोहन सिंह बिष्ट को उम्मीदवार बनाया गया है।
गौरतलब है कि दिल्ली में 70 विधानसभाओं के लिए 8 फरवरी को मतदान होना है तथा 11 फरवरी को चुनावी नतीजे घोषित किये जाएंगे। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान कर चुकी है।