आज़म सैफी को मिली राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज के जिलाध्यक्ष की कमान

आज़म सैफी को मिली राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज के जिलाध्यक्ष की कमान

अलीगढ़। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज ने जिला नेतृत्व में बदलाव करते हुए आज़म सैफी को अलीगढ जिले की कमान सौंपी है।

राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष आतिफ रशीद की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष औरंगजेब आलम इदरीसी ने आज़म सैफी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले आज़म सैफी संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य के तौर पर काम कर रहे थे।

आज़म सैफी की नियुक्ति के साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष आरिफ को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। आज़म सैफी को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital