संभल में एक और मस्जिद ढहाई गई, नगर पालिका की जमीन पर बने होने का दावा

संभल में एक और मस्जिद ढहाई गई, नगर पालिका की जमीन पर बने होने का दावा

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में आज एक अवैध मस्जिद ढहाई गई। यह मस्जिद चंदौसी के लक्ष्मण गंज की है।

आरोप है कि रजा-ए-मुस्तफा मस्जिद नगर पालिका की जमीन पर बनाई गई थी।

आज इस मस्जिद पर कार्रवाई की गई। बुल्डोजरे से मस्जिद को ढहाने के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।

स्थानीय प्रशासन की माने तो मस्जिद को नगरपालिका की जमीन पर कब्जा करके बनाया गया था, इसलिए मस्जिद को हटाने का आदेश दिया गया था, लेकिन मस्जिद हटाने के नोटिस की समयसीमा खत्म हो गई थी, जिसके चलते आज मस्जिद को नगरपालिका की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में ढहा दिया।

मस्जिद पर बुल्डोजर जलाए जाने पर स्थानीय मुस्लिमों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि मस्जिद को इस तरह ढहना गैर कानूनी है। इस पर आगे की कार्रवाई के लिए कानून का रास्ता अपनाया जाएगा।

TeamDigital