मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व स्वास्थ मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ अब एक और मामले में एफआईआर दर्ज हुई है।

दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने सरकारी स्कूलों के निर्माण में कथित भ्रष्टाचार को लेकर यह मामला दर्ज किया है।

एसीबी ने एक बयान में कहा कि यह घोटाला करीब 2,000 करोड़ रुपये का है और इसमें अत्यधिक बढ़ी हुई दरों पर ठेके दिए गए, जिनमें प्रत्येक कक्षा का निर्माण कथित तौर पर 24.86 लाख रुपये में किया गया, जो सामान्य लागत से लगभग पांच गुना अधिक है।

आम आदमी पार्टी ने बुधवार को कहा कि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ एसीबी का मामला उन पर दबाव बनाने और डराने के लिए दर्ज किया गया है, क्योंकि उन्हें हाल ही में पंजाब पार्टी इकाई का प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

वहीं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कथित घोटाले में दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भूमिका की जांच एसीबी से कराने की मांग की। उन्होंने कहा, “आप और दिल्ली में उसकी पिछली सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में यह निर्णायक क्षण है।”

TeamDigital