लड़कियां आजकल शादी से पहले…….अपने विवादित बयान पर घिरता देख माफ़ी मांगी
नई दिल्ली। वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक और गौरी गोपाल आश्रम के संस्थापक अनिरुद्धाचार्य अक्सर सोशल मीडिया पर किसी न किसी चीज को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में वे अपने एक विवादित बयान के कारण चर्चा में आ गए हैं।
मथुरा में एक धार्मिक सभा के दौरान अनिरुद्धाचार्य ने लड़कियों की शादी की उम्र और उनके चरित्र को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद समाज के विभिन्न वर्गों और महिलाओं व सामाजिक संगठनों इसके खिलाफ रोष देखने को मिला।
इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें व्यापक आलोचना का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही महिला वकीलों ने उनपर कानूनी कार्रवाई की मांग भी की है। इसके जवाब में अनिरुद्धाचार्य ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है।
अनिरुद्धाचार्य ने अपनी एक कथा के दौरान लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर टिप्पणी की थी। जिसमें उन्होंने कहा कि ’25 साल की उम्र तक लड़कियां पूरी तरह परिपक्व हो जाती हैं, जिसके कारण देर से शादी करने पर प्री-मैरिटल रिलेशनशिप की संभावना बढ़ जाती है।’
इस बयान को कई लोगों ने रूढ़िगत और महिलाओं के प्रति अपमानजनक माना। मथुरा बार एसोसिएशन और महिला अधिवक्ताओं ने इस बयान को न केवल लैंगिक रूप से असंवेदनशील बल्कि सामाजिक रूप से हानिकारक बताया। सोशल मीडिया पर भी कई यूजर्स ने इसे ‘महिलाओं का अपमान’ और ‘संस्कृति के खिलाफ’ करार दिया, जिसके बाद उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करने की मांग उठी।
समाजवादी पार्टी ने भी इस बयान की निंदा की और इसे सामाजिक मूल्यों के खिलाफ बताया। मथुरा बार एसोसिएशन ने जिला पुलिस प्रमुख से मुलाकात कर अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने और सार्वजनिक माफी की मांग की।
अब विवाद बढ़ने के बाद अनिरुद्धाचार्य ने अपने बयान पर खेद व्यक्त करते हुए सार्वजनिक माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि ‘ आपने आधी वीडियो सुनी, जिस वीडियो में कहा कि कुछ लड़कियां ऐसी होती है जो लिवइन में रहकर, चार जगहों पर मुंह मारकर, किसी की बहू बनकर जाएंगी तो क्या वे रिश्तों को निभा पाएंगी। आप ही बताइए? लड़की हो या लड़का दोनों को पहले तो चरित्रवान होना चाहिए। ये बात कुछ लड़कियों और व्यक्तियों के लिए कही गई है। जैसे राजा रघुवंशी को उसकी पत्नी ने मार दिया, वह 25 साल की थी। उसने पराए पुरुष के कारण अपने पति मारा है। मैंने कहा कि कुछ लड़कियां, पर मेरी वीडियो से कुछ को हटा दिया गया।
