बिहार में एम्बुलेंस में हो रही थी बालू की ढुलाई,पप्पू यादव ने किया भांडाफोड़

बिहार में एम्बुलेंस में हो रही थी बालू की ढुलाई,पप्पू यादव ने किया भांडाफोड़

पटना ब्यूरो। बिहार में करीब दो दर्जन एम्बुलेंस को बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी के पैतृक गांव में खोज निकालने के बाद पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने एक और भांडाफोड़ किया है।

पप्पू यादव ने ट्वीट कर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “एम्बुलेंस का राजीव प्रताप रूडी जी बालू ढोने में बहुत बेहतरीन उपयोग कर रहे थे। इसके लिए उनके पास ड्राइवर भी उपलब्ध था। लेकिन बीमारों की मदद के लिए एम्बुलेंस चलाने के लिए ड्राइवर नहीं था।”

इस वीडियो में एक एम्बुलेंस में बालू की बोरियां ले जाए जा रही हैं। इतना ही नहीं इस एम्बुलेंस पर बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी का नाम भी लिखा हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ मजदुर बोरियों में बालू भरकर इस एम्बुलेंस में रख रहे हैं।

गौरतलब है कि बिहार के सारण में शुक्रवार को राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने छुपाकर रखे गए एम्बुलेंस का खुलासा किया थ। .बताया जा रहा था कि यह एम्बुलेंस बीजेपी सांसद ने रखवाए थे, वहीं बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रुडी ने कहा कि ये सभी एम्बुलेंस ड्राइवर की कमी के कारण यहां पर है।

मीडिया में राजीव प्रताप रूडी की जमकर आलोचना हो रही है। कोरोना महामारी के बीच जब लोग एम्बुलेंस के लिए तरस रहे हैं, उस समय बीजेपी सांसद के पैतृक गांव में मिली करीब दो दर्जन एम्बुलेंस का मामला अब बिहार में गरमा गया है।

TeamDigital