बिहार एग्जिट पोल: एनडीए पर महागठबंधन भारी, नीतीश की विदाई तय लेकिन ….

बिहार एग्जिट पोल: एनडीए पर महागठबंधन भारी, नीतीश की विदाई तय लेकिन ….

नई दिल्ली। बिहार में आज अंतिम चरण का मतदान होने के साथ की राज्य विधानसभा के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई है। चुनाव परिणाम 10 नवंबर को आएंगे लेकिन आज सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद आज कई न्यूज़ चैनलों ने बिहार चुनाव को लेकर एग्जिट पोल दिए हैं। लगभग सभी एग्जिट पोल बिहार में महागठबंधन को एनडीए पर हावी दिखा रहे हैं।

यदि सभी एग्जिट पोल का आंकलन किया जाए तो बिहार में महागठबंधन और एनडीए की सीटों में बहुत बड़ा फासला नहीं है। ऐसी स्थिति में छोटे दलों की भूमिका अहम हो सकती है।

सिर्फ इंडिया टूडे- चाणक्य के एग्जिट पोल में महागठबंधन को बड़ी बढ़त मिलने की संभावना जताई गई है। एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 44 से 56 सीटें मिल सकती हैं जबकि महागठबंधन को 169 से 191 सीटें तथा अन्य दलों को 4 से 12 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

वहीँ टाइम्स नाउ-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक 116 और महागठबंधन को 120 सीटें मिल सकती हैं, लोकजनशक्ति पार्टी को एक सीट तथा अन्य दलों को 6 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

रिपब्लिक और जन की बात के एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में एनडीए को 91 से 117 सीटें तथा महागठबंधन को 118 से 138 सीटें मिल सकती हैं वहीँ लोकजनशक्ति पार्टी को 5 से 8 सीटें तथा 3 से 6 सीटें मिल सकती हैं।

एवीपी-सीवोटर के एग्जिट पोल की माने तो एनडीए को 104 से 128 सीटें मिल सकती हैं जबकि महागठबंधन को 108 से 131 सीटें तक मिलने का अनुमान है जबकि अन्य के खाते में 4 से 8 सीटें तक जा सकती हैं।

टीवी9 भारत वर्ष के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 110 से 120 सीटें, महागठबंधन को 115 से 125 सीटें, लोकजनशक्ति पार्टी को 3 से 5 सीटें तथा अन्य को 10 से 15 सीटें मिल सकती हैं।

बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं राज्य में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की आवश्यकता होगी। यदि इंडिया टूडे-चाणक्य के एग्जिट पोल को छोड़ दें तो सभी एग्जिट पोल एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे का मुकाबला दिखा रखे हैं। यह बात अलग है कि सभी एग्जिट पोल महागठबंधन को बढ़त दिखा रहे हैं लेकिन यदि एनडीए और महागठबंधन के बीच 15 सीटों से कम का फासला हुआ तो छोटे दलों की भूमिका अहम हो जाएगी।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital