दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलो पर अल्का लांबा ने केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना संक्रमित मामलो में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के बीच कांग्रेस ने अलका लांबा ने एक बार फिर राज्य की अरविंद केजरीवाल सरकार कटघरे में खड़ा किया है।
अलका लांबा ने दिल्ली में कोरोना संक्रमित मामलो के बढ़ने और कोरोंना से हो रही मौतों पर चिंता जताते हुए दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि “मेरी #दिल्ली रो रही है-मेरी #दिल्ली बेहद पीड़ा में है, पिछले 24घण्टों में 17,282 लोग संक्रमित हुए, 104 लोगों को आज जान गंवानी पड़ी, हज़ारों परिवारों ने अपनों को खोया है, हज़ारों घरों में चीख़ पुकार है, हज़ारों घरों में मातम पसरा हुआ है, सरकारों के लिए यह मात्र आंकड़े हैं।”
अलका लांबा ने एक अन्य ट्वीट में आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि “आख़िर कहाँ और क्यों फ़ेल हो रही है AAP, सरकार लोगों में संक्रमण को फैलने से रोकने में ?? आख़िर क्यों हो रहा है, AAP का विश्व स्तरीय मॉडल फ़ेल ? Night_कर्फ्यू ही नहीं काफ़ी…”
दिल्ली में कोरोना संक्रमित मामलो की लगातार बढ़ रही तादाद को लेकर अलका लांबा लगातार केजरीवाल सरकार को घेर रही हैं। उनका आरोप है कि दिल्ली सरकार के दावे सिर्फ हवा हवाई हैं जो ज़मीन पर पूरे होते नहीं दिख रहे।
इससे पहले एक अन्य ट्वीट में अलका लांबा ने कहा कि “जिनको अब तक समझ नहीं आया उम्मीद है उन्हें भी जल्द ही समझ आ जायेगा कि कॉंग्रेस और राहुल गांधी अपने लिए नहीं बल्कि लोगों के लिए केंद्र सरकार से लड़ रहे हैं, चुप बैठे रहे तो हालात यूँ ही बिगड़ते और हाथों से निकलते रहेगें – लोगों की जान पर बन आई है, सब ओर हाहा कार मचा हुआ है।”
