पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर कांग्रेस नेताओं ने लिया संकल्प

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर कांग्रेस नेताओं ने लिया संकल्प

अलीगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।

अलीगढ़ के रेलवे रोड कांग्रेस कार्यालय पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि उनके फोटो चित्र पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि देकर सादर नमन किया।

इस कार्यक्रम आयोजन प्रदेश महासचिव सागर सिंह तौमर के नेतृत्व में किया गया।

अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव एवं जिला उपाध्यक्ष सागर सिंह तोमर ने कहा भारत को शुरुआत के तीन चार दशकों में ही तीन चार लड़ाईयां लड़नी पड़ी आंतरिक उथल पुथल भी ख़ूब हुए लेकिन फिर आया राजीव जी का ज़बरदस्त प्रभाव छोड़ने वाला दौर विज्ञान गवर्ननेंस,कूटनीति,सभी क्षेत्रों में नई तरह से सोचने वाले भारत और भारतीयों का दौर। आर्थिक उदारीकरण की पहली बीज उसी दौर में बोई गई और दलबदल करने वालों पर अंकुश तभी लगा।

आज जब 18 साल के युवा वोटर देखता हूँ उनके हाथों में कंप्यूटर है और ऐसे कंज्यूमर देखता हूँ जो अधिकारों से लैस हैं तो इन सब के पीछे राजीव जी की छवि बरबस आ जाती है। एक छोटा से कार्यकाल लेकिन उपलब्धियाँ हिमालय जैसी। राजीव गांधी जी की पुण्यथिति पर श्रद्धांजलि। अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव नासिर अली, जिला महामंत्री कैलाश गौतम, इंद्रपाल सिंह, विक्की चौहान, पुरुषोत्तम दास, रविंद्र कुमार, बघेल विनय कुमार,दीपेश सिंह, आकाश दिवाकर आदि लोग उपस्थित रहे।

TeamDigital