कांग्रेस नेता प्रदीप शर्मा का आकस्मित निधन

कांग्रेस नेता प्रदीप शर्मा का आकस्मित निधन

अलीगढ़। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और ग्रामीण बैंक के पूर्व निदेशक प्रदीप शर्मा का आज निधन हो गया। कल साइकिल से गिरने के कारण उनके सिर में अंदरूनी चोटें आने बाद उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया था। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा।

प्रदीप शर्मा छात्र जीवन से कांग्रेस से जुड़े थे। उन्होंने अपने राजनैतिक सफर की शुरुआत कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई से की थी। इसके बाद वे कई वर्षो तक युवक कांग्रेस से जुड़े रहे और उन्हें प्रदेश युवक कांग्रेस में उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी भी दी गई थी।

इसके बाद अलीगढ जिला कांग्रेस कमेटी में कई महत्वपूर्ण पदों पर पार्टी को अपनी सेवाएं दीं। प्रदीप शर्मा के असमय निधन की खबर सुनकर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है।

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परवेज अहमद ने प्रदीप शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को कांग्रेस के लिए बड़ी क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान गरीब परिवारों को राशन वितरण में प्रदीप शर्मा हमारे साथ थे। उन्होंने कांग्रेस के लिए जो योगदान दिया उसे भुलाया नहीं जा सकता।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital