अहिंसा समाज पार्टी ने युद्ध विराम का किया स्वागत लेकिन सरकार को किया आगाह

अहिंसा समाज पार्टी ने युद्ध विराम का किया स्वागत लेकिन सरकार को किया आगाह

भोपाल। भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम को लेकर बनी सहमति का अहिंसा समाज पार्टी ने स्वागत किया है। पार्टी ने कहा कि हम सीज फायर का स्वागत करते हैं लेकिन सरकार को पाकिस्तान पर अभी आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए।

अहिंसा समाज पार्टी के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष क्यू एम नवेद ने एक बयान में कहा कि हमारी सेनाओं ने जिस तरह ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया वह तारीफ के काबिल है।

क्यू एम नवेद ने कहा कि हमारी सेना ने न सिर्फ पाकिस्तान की सरजमी पर आतंक के अड्डों का सफाया किया बल्कि पाकिस्तान की हर  साजिश का भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी सरकार को पाकिस्तान की हर गतिविधि पर नजर रखनी होगी।

क्यू एम नवेद ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सोशल मीडिया पर देश के एक वर्ग के लिए जिस तरह की नफरत भरी सामिग्री पोस्ट कर उन्हें निशाना बनाया गया, वह एक चिंता का विषय है।

अहिंसा समाज पार्टी के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष ने कहा कि देश के न्यूज चैनलों ने भी भ्रामक खबरें चलाकर देश की जनता को गुमराह करने और तनाव पैदा करने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से गाइडलाइंस जारी किए जाने के बाद भी कई न्यूज चैनल मनगढ़ंत खबरें चलाते रहे। ऐसे चैनलों पर सरकार को तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए।

क्यू एम नवेद ने कहा कि आज जरूरत है कि देश में भाईचारा मजबूत हो और समाज का हर वर्ग देश के लिए अपनी भूमिका तय करे।

TeamDigital