बढ़ती बेरोज़गारी को रोकने के लिए एक्शन प्लान बनाए सरकार: क्यू एम नवेद

बढ़ती बेरोज़गारी को रोकने के लिए एक्शन प्लान बनाए सरकार: क्यू एम नवेद

भोपाल। अहिंसा समाज पार्टी ने देश में बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता जाहिर की है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष क्यू एम नवेद ने केंद्र सरकार से बेरोजगारी से निपटने के लिए एक्शन प्लान बनाने की मांग की है।

मीडिया से बात करते हुए अहिंसा समाज पार्टी के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष क्यू एम नवेद ने कहा कि सरकार दावा कर रही है कि हम जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए है लेकिन बेरोजगारी तो लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार का दावा जमीन पर नहीं दिखाई दे रहा। क्यू एम नवेद ने कहा कि अगर अर्थव्यवस्था इतनी मजबूत हुई है तो युवाओं को रोज़गार क्यों नहीं मिल रहे।

अहिंसा समाज पार्टी के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष ने कहा कि पिछले दस सालों में देश के काम धंधे ठप्प पड़े हैं, पैसा सिर्फ कुछ चुनिंदा लोगों के पास सिमट कर रह गया है।

उन्होंने कहा कि देश के लिए रोजगार पैदा करने वाले संसाधन लगातार कम हो रहे हैं। औद्योगिक विकास में कोई प्रगति नहीं हो रही, यही कारण है कि देश में लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है।

 

TeamDigital