ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए पर तुरंत रोक लगाए सरकार, इनसे बर्बाद हो रहे युवा: क्यू एम नवेद

ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए पर तुरंत रोक लगाए सरकार, इनसे बर्बाद हो रहे युवा: क्यू एम नवेद

भोपाल। अहिंसा समाज पार्टी ने एक बार फिर सरकार से ऑनलाइन चल रही सट्टेबाजी पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

पार्टी के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष क्यू एम नवेद द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि देश में लगातार ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी का चलन बढ़ रहा है, जिसे तुरंत रोके जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि देखने में आया है कि साल 2014 के बाद देश में लगातार ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर जुआ और सट्टेबाजी बढ़ती जा रही है और सरकार का इन वेबसाइट और एप्लिकेशनों पर कोई कंट्रोल नहीं है।

क्यू एम नवेद ने चिंता जताते हुए कहा कि पैसे कमाने के लालच में युवा लगातार ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी की दलदल में फंसते जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जुए की लत लगने के बाद अपना सबकुछ दांव पर लगा चुके कई लोग अब तक आत्म हत्या जैसे बड़े कदम भी उठा चुके हैं लेकिन सरकार का इस पर कोई ध्यान नहीं है।

अहिंसा समाज पार्टी के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष ने कहा कि देश का युवा पहले ही बेरोजगारी से जूझ रहा है, अब उन्हें ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी बर्बाद कर रही है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी की वेबसाइटों और एप्लिकेशनों को चिन्हित करके तुरंत बंद करे।

क्यू एम नवेद ने कहा कि सरकार को इस पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है नहीं तो आने वाले समय ने स्थिति और ज्यादा खराब हो जाएगी।

TeamDigital