अहमदाबाद प्लेन हादसे की उच्चस्तरीय जांच कराए सरकार: क्यू एम नवेद
भोपाल। अहिंसा समाज पार्टी ने अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
पार्टी के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष क्यू एम नवेद ने मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस हादसे से कई परिवारों ने अपनों को खो दिया।
उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने अपनो को खोया है उन्हें मुआवजा देकर इस क्षति की भरपाई नहीं की जा सकती।
क्यू एम नवेद ने कहा कि सरकार को चाहिए कि इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच कराए, जिससे इस हादसे के कारणों का पता चल सके ।
अहिंसा समाज पार्टी की तरफ से मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा गया है कि इस हादसे को देश सदियों तक नहीं भुला सकेगा।
