दिल्ली में मेयर चुनाव नहीं लड़ रही आम आदमी पार्टी, ये है वजह
नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव नहीं लड़ेगी। इसलिए मेयर और डिप्टी मेयर पद पर बीजेपी की जीत पहले से तय हो गई है।
दिल्ली में मेयर चुनाव न लड़ने के आम आदमी पार्टी के फैसले पर राज्य की पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि बीजेपी जहां-जहां चुनाव हारती है वहां साम दाम दण्ड भेद अपनाकर सरकारें बनाती है। वह दूसरी पार्टियों को तोड़कर बीजेपी सरकार बनाती है।
उन्होंने कहा कि MCD चुनाव को गुजरात चुनाव के साथ कराया गया, लेकिन उनकी कोई कोशिश सफल नहीं हुई। आतिशी ने कहा कि पिछले ढाई साल से आम आदमी पार्टी के पार्षदों को बीजेपी तोड़कर लेकर के गई. हम किसी भी विधायक या पार्षद को खरीदने बेचने में यकीन नहीं करती।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वक्त तोड़फोड़ के बाद MCD में बीजेपी की बहुमत है। हम तोड़फोड़ की राजनीति नहीं करते। इसलिए हम इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।
आतिशी ने कहा कि बीजेपी अपनी ट्रिपल इंजन की सरकार चलाए. दिल्ली के कानून से लेकर सफाई तक की जिम्मेदारी निभाएं। हम एक मजबूत विपक्ष की राजनीति निभाएंगे।
आतिशी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने तोड़फोड़ करके निगम में अपना संख्याबल बढ़ा लिया है, अगर हमें चुनाव जीतना है तो तोड़फोड़ करनी पड़ेगी जोकि हम नहीं कर सकते।
