BJP का झंडा लगाए घूम रही गाड़ी ने पुलिसवालों को रौंदा, महिला पुलिसकर्मी की मौत

BJP का झंडा लगाए घूम रही गाड़ी ने पुलिसवालों को रौंदा, महिला पुलिसकर्मी की मौत

पटना। पटना में चैकिंग के दौरान तेजी से आ रही एक स्कार्पियो ने मौके पर खड़े पुलिसकर्मियों को अपनी गाडी तले रौंद दिया, इसमें एक महिला पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। वहीँ दो पुलिसकर्मी घायल बताये गए हैं। इस स्कार्पियो पर बीजेपी का झंडा लगा हुआ था।

पटना के अटल पथ पर बुधवार (11 जून, 2025) की रात वाहन चेकिंग के दौरान भारतीय जनता पार्टी की झंडा लगी एक स्कार्पियो कार वहां पहुंची और कई पुलिस कर्मियों को टक्कर मार दी। कार ने दूसरे वाहन में टक्कर मार दी जिससे तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

इस घटना में तीन पुलिसकर्मियों में से एक महिला सिपाही कोमल कुमारी की मौत हो गई। वो नालंदा की रहने वाली थी। एसके पुरी थाने में उसकी पोस्टिंग थी। दो अन्य घायल पुलिसकर्मियों में एसआई दीपक कुमार और एएसआई अवधेश कुमार शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि वाहन चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने स्कार्पियो कार को रोकने का इशार किया, लेकिन कार ड्राइवर ने चेकिंग में सहयोग करने की जगह पुलिसकर्मियों पर ही गाड़ी चढ़ा दी। जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई थी। टक्कर लगने के बाद ड्यूटी पर मौजूद एसके पुरी थाने के तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए।

टक्कर मारने के बाद स्कार्पियो सवार ने वहां से भागने की कोशिश की और इसी क्रम में कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पटना एसएसपी अवकाश कुमार मौके पर पहुंचे। मामले में टक्कर मारने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

TeamDigital