मौत की अफवाह पर बोले अभिनेता मुकेश खन्ना, ‘मैं पूरी तरह स्वस्थ’

मौत की अफवाह पर बोले अभिनेता मुकेश खन्ना, ‘मैं पूरी तरह स्वस्थ’

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अभिनेता मुकेश खन्ना की मौत की खबर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि टीवी धारावाहिक महाभारत और शक्तिमान में काम कर चुके मुकेश खन्ना का कोरोना से निधन हो गया है।

सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का खंडन करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा कि वे ज़िंदा हैं, उनकी मौत की खबर भ्रामक है और वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। एक चैनल से बात जरते हुए उन्होंने कहा कि पता नहीं ऐसी खबरें कौन उड़ा रहा है।

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के बीच कई बड़े चेहरों की मौत के बाद सोशल मीडिया पर आये दिन किसी न किसी की मौत की खबर वायरल होती रहती है। अभी हाल ही में गैंगस्टर छोटा राजन की मौत की खबर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस खबर का खंडन करते हुए कहा था कि छोटा राजन ज़िंदा है और उसका एम्स में इलाज चल रहा है।

TeamDigital