नासिक में ऑक्सीजन लीक होने से 22 मरीजों की मौत

नासिक में ऑक्सीजन लीक होने से 22 मरीजों की मौत

मुंबई ब्यूरो। महाराष्ट्र के नासिक में ऑक्सीजन लीक होने से 22 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। यह घटना नासिक के ज़ाकिर हुसैन अस्पताल में हुई। जहां अचानक ऑक्सीजन टेंक लीक होने से ऑक्सीजन सप्लाई करीब 30 मिनट तक रूकी रही जिससे अस्पताल में भर्ती 22 लोगों की जान चली गई। वहीं 30 से 35 मरीज की हालत नाजुक बताई जा रही है।

महाराष्ट्र में मंत्री राजेंद्र शिंगणे ने कहा कि हमें प्राथमिक जानकारी मिली है कि इस घटना में 11 मरीज़ों की मौत हुई है। इस घटना की जांच करने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि नासिक डीएम ने पुष्टि की है कि डाॅ.जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन लीक की घटना के कारण अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है।

नासिक मेयर सतीश कुलकर्णी ने कहा कि नासिक के डाॅ.जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन लीक की घटना के कारण अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नासिक में ऑक्सीजन लीक होने की घटना में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना जताई है। उन्होंने कहा कि नासिक, महाराष्ट्र में अस्पताल के ऑक्सीजन टैंक में गैस लीक होने के कारण मरीजों की मृत्यु होने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से बेहद व्यथित हूँ। इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं।

TeamDigital